फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर में आठ घंटे बत्ती गुल रहने से 12 हजार उपभोक्ता हुए प्रभावित

विज्ञापन
तिलहर के टाउन हॉल क्षेत्र में उपभोक्ताओं का कनेक्शन चेक करते बिजली कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : आल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को फाइनल मैच जीतने वाले टीम के साथ पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। टाउनहाल क्षेत्र में 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन की मरम्मत का काम किए जाने से नगर के सभी फीडर शनिवार को सुबह से शाम तक करीब आठ घंटे बंद रहे। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक लाइन में सुधार कार्य जारी रहने से तमाम मोहल्लों के करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा और इससे नगर पालिका परिषद की पेयजलापूर्ति सेवा भी बाधित रही।
विज्ञापन

विद्युत निगम के उपखंड अभियंता कैलाश नाथ यादव ने शनिवार को सुबह नौ बजे से लाइन की मरम्मत और खराब हिस्से बदलने का काम शुरू किया। हालांकि, यह काम कराने के लिए लाइन समेत सभी फीडर बंद रहने की सूचना निगम के अभियंताओं ने शुक्रवार को दे दी।
इसके बावजूद तमाम उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम की सूचना पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण सुबह देर तक बत्ती नहीं आने पर तमाम घरों में पानी का संकट हो गया।




आज बंद रहेगी बिजली
तिलहर। 133 केवीए विद्युत वितरण उपकेंद्र पर रविवार को मरम्मत व अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। सुबह नौ से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से करीब एक लाख लोग प्रभावित होंगे। इस बीच 133 केवीए विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मदनापुर, जैतीपुर, तिलहर ग्रामीण, तिलहर शहर, खुदागंज शहर, खुदागंज ग्रामीण, बंथरा स्थित मेडिकल कॉलेज आदि की बिजली नदारद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें