फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुद्धा पार्क की जमीन अपनी बताकर नलकूप विभाग ने लगाया बोर्ड

विज्ञापन
खुटार में बुद्धा पार्क के गेट पर बोर्ड लगाते नलकूप खण्ड के अ​धिकारी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
खुटार। खुटार का एकमात्र बुद्धा पार्क नलकूप विभाग की जमीन पर बना है। राजस्व अभिलेखों की जांच में मामला सामने आने के बाद विभाग ने पार्क के बाहर बोर्ड लगाते हुए यह दावा किया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रोड पर कसबे से सटे क्षेत्र में पांच एकड़ भूमि है। बसपा के शासनकाल में इस जमीन पर ग्राम पंचायत की ओर से बुद्धा पार्क बनाकर भगवान बुद्ध और बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कर दी गईं थीं। पांच एकड़ जमीन पर चहारदीवारी भी कराई गई थी। बाद में कुछ लोगों ने बुद्धा पार्क की भूमि बताते हुए एक कमेटी भी गठित कर ली थी।
कुछ दिन पूर्व राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने निरीक्षण कर पार्क में शासन से ओपन जिम खुलवाने की प्रक्रिया शुरू कराई थी। पार्क कमेटी ने इसका विरोध किया तो ओपन जिम खुलने की प्रक्रिया रोक दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद तहसील प्रशासन ने पार्क की भूमि की जांच और पैमाइश कराई तो राजस्व अभिलेखों में जमीन नलकूप खंड के नाम दर्ज मिली। राजस्व विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को नलकूप खंड सिंचाई विभाग प्रथम शाहजहांपुर के सहायक अभियंता नरोत्तम दिवाकर के नेतृत्व में कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पार्क को निगरानी में लेते हुए नलकूप खंड की संपत्ति बताते हुए गेट पर बोर्ड लगा दिया। नरोत्तम दिवाकर ने बताया कि भूमि नलकूप खंड प्रथम की है, इस कारण जमीन पर कब्जा लिया गया है।
बुद्धा पार्क कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जिस जगह पर पार्क है, वहां जमीन लगभग 15 बीघा है। इस जमीन पर पहले पट्टे कर दिए गए थे, जो बाद में खारिज किए गए थे। इसके बाद 1995 में पार्क की जगह पर बाबा साहब और भगवान बुद्ध की प्रतिमा गांव रसवां कलां के प्रधान की ओर से स्थापित कराई गईं थी। वर्ष 2008 में चहारदीवारी बनवाई गई थी। मामले में डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा और इसके बाद भी नलकूप विभाग के अधिकारी नहीं माने तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें