फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रक चालक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Wed, 16 Apr 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ट्रक चालक जनक का फाइल फोटो
विज्ञापन
तिलहर। सिक्किम से जेनरेटर लादकर हिमाचल प्रदेश के मंडी जा रहे ट्रक के चालक की मंगलवार शाम तिलहर पहुंचने पर अचानक हालत बिगड़ गई। उसने नवीन गल्ला मंडी गेट के पास ट्रक खड़ा कर दिया और कुछ देर में ही बेहोश हो गया। राहगीरों की सूचना पर 112 पीआरबी पुलिस टीम ने उसे बेहोशी की अवस्था में एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल की कोठी कॉलोनी निवासी जनक सिंह था। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें