फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिकअप से टकराया ट्रक, हाईवे पर लगा जाम

Mon, 14 Apr 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक धर्मकांटा के पास पिकअप और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालकों को मामूली चोटें आईं, हालांकि हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। इस कारण शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

जैतीपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा-बझेड़ा निवासी आयुष रविवार को सुबह को बरेली से पिकअप में कचरी-नमकीन भरकर लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज जा रहे थे। इसी दौरान धर्मकांटा के पास नवीन गल्ला मंडी से गेहूं भरकर निकला ट्रक शाहजहांपुर की ओर जाने के लिए अचानक हाईवे पर बने कट से दूसरी लेन पर जाने को मुड़ा और सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया।
इससे दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे पर हादसे के बाद दोनों वाहन आड़े-तिरछे हो जाने से एक लेन पूरी तरह बंद हो गई और जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से पुलिस ने दोनों वाहन हटवाए। तब तक हाईवे पर शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहनों की करीब एक किमी लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त वाहन हटाए जाने तक शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहन दूसरी लेन से रेंगते हुए आगे निकल सके। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि ददरौल निवासी ट्रक चालक संदीप और पिकअप चालक के बीच समझौते की बात चल रही है।

तिलहर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें