शाहजहांपुर। कानपुर से मैदा लेकर रुद्रपुर जा रहा ट्रक अल्हागंज के पास सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक कानपुर के थाना बिधनू के गांव कुईहार निवासी 40 वर्षीय शिवनाथ पाल की मौत हो गई। कंटेनर चालक के सिर में चोट आई है।
बुधवार को शिवनाथ ट्रक में मैदा लादकर रुद्रपुर जा रहे थे। रात करीब दो बजे अल्हागंज के पास पुलिया पर ट्रक और कंटेनर में आमने-सामने टक्कर हो गई और दोनों वाहन पुलिया के नीचे पलट गए। हादसे में शिवनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के हेल्पर और कंटेनर चालक को चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई सोनू पाल ने बताया कि कंटेनर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। शिवनाथ की मौत से पत्नी अनीता पाल, बेटी वर्षा, राखी और बेटे उत्कर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।
शिवनाथ पाल का फाइल फोटो।