फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

Fri, 24 Mar 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां की संता देवी का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। कस्बे में बाइक की टक्कर लगने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला काशीराम नगर निवासी टिम्मा की पत्नी 70 वर्षीय संता देवी ने कुछ दिन पूर्व सीएचसी पर लगे शिविर में आंखों का परीक्षण कराया था। डॉक्टर ने उन्हें मोतियाबिंद बताया। बृहस्पतिवार को उन्हें सीएचसी के माध्यम से ऑपरेशन के लिए कानपुर जाना था। मोहल्ले की दो महिलाओं के साथ ई-रिक्शा से वह सीएचसी जाने के लिए शाहजहांपुर रोड पहुंची। ई-रिक्शा से उतरते समय शाहजहांपुर की ओर से आई बाइक की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों की सूचना पर संता देवी को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पौत्र वीरू ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें