फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायरल वीडियो से परेशान होकर फंदे से लटके थे रामनीटू

Sat, 01 Mar 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रामनीटू शुक्ला का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां के गांव उमरिया कल्याणपुर निवासी 42 वर्षीय रामनीटू शुक्ला ने बृहस्पतिवार को फंदे से लटककर जान दे दी थी। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि परिवार में विवाद के दौरान पड़ोसी ने रंजिश के तहत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इससे अवसाद में आकर रामनीटू ने जान दे दी।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले ऑटो पलटने से घायल होने के बाद रामनीटू खेतीबाड़ी करते थे। उनका पड़ोसी से जमीन की रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को रामनीटू ने फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार को रुद्रपुर से लौटे बेटे शशांक ने आरोप लगाया कि परिवार में विवाद होने के दौरान पड़ोसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह बात जानकारी में आने पर रामनीटू ने बेटे को कॉल कर बताई थी। कहा था कि बहुत बदनामी हो रही है। बेटे ने बताया कि पिता ने तीन लाख रुपये क्राप लोन ले रखा था। उसे लेकर भी परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें