राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक और जिला सहकारी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में वित्तीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर के 13 छात्रों को सही उत्तर देेने पर पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान पुरस्कार वितरित करते हुए बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि अध्ययन के साथ साथ सामाजिक परिवेश और तात्कालिक विषयों का ज्ञान जीवन में आगे बढने के लिए परम आवश्यक है। सामान्य ज्ञान के बिना पढ़ाई अधूरी रहती है। इसलिए नियमित अध्ययन साथ साथ सामान्य ज्ञान में भी महारत हासिल करनी चाहिये।
सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश हरबोला ने कहा कि नियमित अध्ययन ही सफलता की प्रथम सीढ़ी है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक चिम्मनलाल गंगवार ने कहा कि जीवन में परीक्षाएं पल पल पर हमारी कार्य क्षमता का आंकलन करती हैं। पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन ही हमें सफलता की ओर अग्रसर करता है। इस दौरान प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में गौरव गंगवार, अंकित शर्मा, अनुराग शर्मा, अनुराग मोहन, आकश गंगवार, देवांश गुप्ताए सुर्यांचल सोनकरए आकश सिंह, सुधीर सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, अंशुल राजपूत, आशीष कुमार, सर्वेश कुमार आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में नावार्ड के अनूप कुमार सिंह, अनुराग गुप्ता, प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।