शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर काम के चलते शुक्रवार को डाउन लाइन की ट्रेनें विलंब से आई। त्रिवेणी एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से आई। इसके चलते यात्री प्लेटफार्म पर इंतजार करते रहे।
बरेली और शाहजहांपुर के चलते शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम शुरू हो गया। इसके चलते डाउन लाइन की ट्रेनों पर काफी फर्क पड़ा। दोपहर साढ़े 12 बजे आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को छह घंटे देरी से चलाया गया। यह ट्रेन शाम साढ़े छह बजे के बाद आई। इसी तरह कोलकाता एक्सप्रेस भी दोपहर 1:48 के बजाए शाम को सात बजे आई। वाराणसी एक्सप्रेस भी दोपहर तीन बजे के बजाए रात में दस बजे पहुंची। संवाद