फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापार मंडल संस्थापक को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष स्व.श्याम बिहारी मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदा​ध
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संस्थापक दिवंगत पं. श्याम बिहारी मिश्रा की छठी पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोहल्ला कटियाटोला के एक निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि स्व. श्याम बिहारी मिश्रा ने 83 वर्ष के जीवन में लगभग 50 वर्ष व्यापारियों की सेवा में समर्पित किए। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सैकड़ों आंदोलन किए। सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, शकील अहमद, कमाल फहीम, जय गुप्ता, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें