शाहजहांपुर के घंटाधर चौराहे पर सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते रोटरी क्लब के सदस्यों के स?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 सैन्य अधिकारियों की हेलिकाप्टर दुर्घटना में मौत होने के बाद श्रद्धांजलि दी गई। सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि सभा कर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
रोटरी क्लब की ओर से घंटाघर पर पदाधिकारियों ने जनरल बिपिन रावत के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगतों की आत्मा की शांति व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने को प्रार्थना की। अजय शर्मा ने कहा कि भारत मां के वीर सपूतों के असामयिक निधन से पूरा देश आहत है। अध्यक्ष डॉ. गौरव कौशल, सचिव रोहित गोयल, सैफ असलम खां, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीडीएस बिपिन रावत व सैन्य अधिकारियों को खिरनीबाग चौराहा स्थित शहीद स्तंभ पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। महानगर विस्तारक आदि दिवाकर, जिला संयोजक धीरेंद्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, विभाग संयोजिका पायल गुप्ता, महानगर सह मंत्री वैभव सक्सैना, सुमित दूधोना, महानगर मीडिया संयोजक आयुष श्रीवास्तव, आंदोलन प्रमुख अक्षय सक्सेना, श्रुति गुप्ता, शिवम, आलोक, अमितेश, हर्ष, आर्यन आदि मौजूद रहे।
खिरनीबाग चौराहा स्थित शहीद स्तंभ पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि देते अभाविप कार्यकर्ता- फोटो : SHAHJAHANPUR