फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से 15 और 16 अक्तूबर को राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए जनपद स्तरीय ट्रायल 12 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में होगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-16 आयु वर्ग के बालकों के लिए आयोजित की जाएगी। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। चयन के आधार पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संवाद

मंडलीय प्रतियोगिता में आज जुटेंगे 200 खिलाड़ी


तिलहर। पांचवीं ओपन कराटे मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन आईजी साहब अकादमी में रविवार को होगा। इसमें करीब दो सौ खिलाड़ी जुटेंगे। मंडलीय आयोजन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन




योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत के खिलाड़ी शामिल होंगे। निदेशक अमित सिन्हा ने बताया कि कस्बे में पहली बार इस स्तर की मंडलीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।



प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और युवाओं में कराटे के प्रति रुचि बढ़ाना है। बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन के समापन समारोह में कर्नल आनंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें