फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे के चौड़ीकरण के लिए बगैर अनुमति काटे पेड़, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुरादाबाद-चंदौसी-फर्रुखाबाद हाईवे के चौड़ीकरण के नाम पर कलान क्षेत्र में बिना अनुमति के पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। डीएफओ ने मौके पर पहुंचकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए काम रुकवा दिया। पांच सदस्यीय विभागीय टीम का गठन कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-चंदौसी-फर्रुखाबाद मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में रोड किनारे लगे पेड़ों को बिना वन विभाग की अनुमति के काट दिया गया। जलालाबाद रेंज क्षेत्र में अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएफओ सचिन कुमार ने कलान में रोड किनारे पेड़ों को कटे हुए देखा तो निर्माण कार्य कर रहे लोगों से परमिट मांगा।
मौके पर मौजूद कार्मिक कोई भी परमिट नहीं दिखा सके। डीएफओ ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से फोन पर वार्ता की। पता चला कि पेड़ों का कटान करने से पूर्व परमिट या विभागीय अनुमति नहीं ली गई है। डीएफओ ने मामले में नाराजगी व्यक्त करते हुए काम रुकवा दिया। उन्होंने मौके पर कटे पेड़ों की गिनती भी कराई। कुल दस पेड़ काटे पाए गए। इसे वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

डीएफओ सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए उप खंड अधिकारी डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में वन क्षेत्राधिकारी तिलहर समेत पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


जलालाबाद रेंजर की लापरवाही आई सामने

मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर बिना वन विभाग की अनुमति के दस पेड़ों का कटान किए जाने में जलालाबाद रेंजर की लापरवाही सामने आई है। क्षेत्र में पेड़ कटते रहे और उन्हें भनक तक नहीं लगी। इस आशय से डीएफओ ने कमेटी गठित कर जांच शुरू करा दी है। रिपोर्ट आने के बाद रेंजर पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें