फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शराबी महिला से त्रस्त दुकानदारों ने अजीजगंज चौकी के सामने लगाया जाम

Mon, 30 Sep 2024 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में चाय का होटल चलाने वाली शराबी महिला के उत्पीड़न से परेशान होकर दुकानदारों ने अजीजगंज चौकी के सामने सड़क जाम कर नारेबाजी की। इस बीच वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर महिला पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
रविवार शाम करीब 6:30 बजे बरेली मोड़ चौराहे पर दुकानदारों ने पुलिस चौकी अजीजगंज के सामने जाम लगा दिया। लोगों के सड़क पर आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों का कहना है कि महिला शराब पीकर हंगामा करती है। आसपास के दुकानदारों से आए दिन अभद्रता करती है। विरोध करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। परेशान लोगों ने पूर्व में भी तहसील दिवस व कई बार चौक कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने प्रार्थना पत्र देने वाले लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव तोमर, अजीजगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाने वालों से वार्ता की। इस बीच नोकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर के आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने करीब एक घंटे बाद 7:30 बजे जाम खोल दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के खिलाफ दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें