फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर : टोल प्लाजा पर किन्नरों ने निर्वस्त्र होकर किया हंगामा, टैक्स नहीं देने पर टोलकर्मियों ने की अभद्रता

Thu, 27 May 2021 09:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) 

सार

टोल प्लाजा के मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि बंडा की ओर से किन्नर एक वाहन से आए थे और टोल टैक्स देने से इंकार कर रहे थे। क्लर्क ने बिना टोल टैक्स चुकाए वाहन पास कराने से इनकार कर दिया, इस पर किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
टोल प्लाजा (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां बंडा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सबली कटेली टोल प्लाजा पर किन्नरों ने निर्वस्त्र होकर खूब हंगामा किया। किन्नरों का आरोप था कि टोल क्लर्क ने उन लोगों से अभद्रता की है। वहीं टोल प्लाजा के मैनेजर का कहना था कि किन्नर टोल टैक्स देने से इंकार कर रहे थे।

विज्ञापन


क्लर्क ने बिना टोल टैक्स चुकाए वाहन पास कराने से इनकार कर दिया तो किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुरुवार दोपहर किन्नरों की एक टोली बंडा की ओर से टोल प्लाजा पर पहुंची। आरोप है कि एक टोल क्लर्क ने एक किन्नर से अश्लील बात कह दी। इस पर किन्नर ने विरोध जताया तो टोल क्लर्क और उसके एक साथी ने किन्नरों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। इस पर सभी किन्नर अपने वाहन से उतर आए और कुछ ने निर्वस्त्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। 

इस दौरान कई वाहन टोल पर रुक गए। हंगामा बढ़ने पर एक टोल क्लर्क मौके से चला गया। बाद में लोगों ने किन्नरों को किसी तरह शांत किया। इसके बाद किन्नर पुवायां की ओर चले गए। उधर, टोल प्लाजा के मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि बंडा की ओर से किन्नर एक वाहन से आए थे और टोल टैक्स देने से इंकार कर रहे थे। क्लर्क ने बिना टोल टैक्स चुकाए वाहन पास कराने से इनकार कर दिया, इस पर किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी भी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें