फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किन्नर ने दर्ज कराई दो लोगों पर चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव घनश्यामपुर खुर्द निवासी गुड्डू किन्नर ने अपने शिष्य पीलीभीत जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पतिहन पिपरा निवासी रिया और पुवायां के गांव गंगसरा निवासी साहिल के खिलाफ नकदी, जेवर चोरी करके ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुड्डू किन्नर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रिया उर्फ रोहित उनका चेला है। उन्होंने रिया को अपने घर में रख लिया था। 22 अक्तूबर को रिया अपने साथी गांव गंगसरा के साहिल के साथ सुबह लगभग चार बजे घर में रखी नकदी और जेवर लेकर भाग गए। उन्होंने घर में लगे सीसी कैमरों के तार भी काट दिए। कुछ घंटे बाद उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने रिया से बात की।
जिस पर रिया ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन वह गंगसरा में बधाई मांगने के लिए भ्रमण पर गए तो साहिल ने उन्हें रोककर तमंचा दिखाकर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिया को बुलाकर बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसके नहीं आने पर गुड्डू ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात पुलिस ने रिया और साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें