शाहजहांपुर। लखनऊ मंडल के गंगागंज-हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 16 व 17 नवंबर को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
इनमें शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली अमृतसर-हावड़ा मेल, वाराणसी जनता एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। 15120 देहरादून जनता एक्सप्रेस और 13006 अमृतसर हावड़ा मेल को उतरेटिया जंक्शन-सुल्तानपुर-एमबीडीपी से मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। 15119 वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस तथा हावड़ा-अमृतसर मेल एमबीडीपी-सुल्तानपुर-उतरेटिया जंक्शन से मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी। संवाद