फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिहार जाने वाली ट्रेनें फुल...अभी और बिगड़ेंगे हालात

Thu, 21 Mar 2024 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली के त्योहार पर बिहार और कानपुर रूट की ट्रेनें फुल हो गईं हैं। त्योहार पर लाेगों के घर जाने की वजह से ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। पीछे से ट्रेनें भरकर आने से लोगों को सीट मिलना मुश्किल है। त्योहार के बाद घर लौटने वालों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 24 के बाद 26 मार्च से ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल चल रहा है। भीड़ बढ़ने से अधिक हालात बिगड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

रंगों का पर्व के नजदीक आने के साथ ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। करीब एक माह पहले से लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिलना बंद हो गए हैं। त्योहार के करीब आने पर दिल्ली, गाजियाबाद समेत कई बड़े शहरों में नौकरी करने वाले लोगों ने वापसी करना शुरू कर दिए। इसके चलते बिहार रूट की ट्रेनें सबसे ज्यादा भरकर रवाना हो रही है। जनरल बोगी की तरह आरक्षित कोच भी भरे हुए हैं। ऐसे में यात्रियों को पायदान तक पर बैठकर सफर करना पड़ रहा है। रेलवे अफसरों के अनुसार, अभी जाने वालाें की भीड़ उमड़ रही है। त्योहार के बाद अधिक हालात खराब होंगे। लोगों के वापसी करने पर सीट मिलना मुश्किल होगा।

कल से शुरू होगी रोडवेज में प्रोत्साहन योजना
-ट्रेनों में जगह नहीं मिलने पर लोगों के सफर का सहारा रोडवेज की बसें बनेगी। निगम के पास 113 और अनुबंधित 78 बसें हैं। इनका संचालन विभिन्न सड़कों पर किया जा रहा। होली पर घर आने वालों की भीड़ को देखते हुए 22 मार्च से प्रोत्साहन योजना को शुरू करेंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस पांडेय ने बताया कि अभी 25 लाख रुपये तक का राजस्व निगम को मिल रहा है। भीड़ बढ़ने पर राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन


कानपुर रूट पर टिकट मिलना मुश्किल
-बिहार की तरह कानपुर रूट पर सवारियाें को रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो रहा। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में मारा-मारी मची हुई है। इस रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

पांच लाख का रोजाना मिल रहा राजस्व
-ट्रेनों में सीट को लेकर मारा-मारी होने के बाद भी ट्रेनों की आय में कमी नहीं आई है। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को पांच लाख 15 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। करीब पांच हजार टिकट भी बिके हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें