फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रनें फुल, होली पर रोडवेज बसें बनेंगी सहारा

Mon, 18 Mar 2024 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रंगों का पर्व होली नजदीक है। दूसरे शहरों से त्योहार मनाने के लिए स्थानीय लोगों का अपने घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा। वेटिंग भी लंबी है। कोच में पैर रखने की भी जगह नहीं है। इस वजह से रोडवेज की बसें ही यात्रियों का सहारा बनेगीं। दिल्ली मार्ग पर अधिक यात्री संख्या होने से परिवहन निगम 30 अतिरिक्त बसों को चलाएगा।
विज्ञापन

होली पर अतिरिक्त रेलवे की तरफ से विशेष ट्रेनों की घोषणा नहीं होने से सीट को लेकर मारामारी मची हुई है। अप और डाउन लाइन की ट्रेनें पहले से भरकर आ रही हैं। पायदान तक लटककर लोग सफर कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सफर करना अधिक मुश्किल हो जाएगा। कंफर्म टिकट मिलना भी बंद हो गए हैं।

बताते हैं कि प्रमुख ट्रेनों में करीब तीन सौ तक वेटिंग चल रही है। ट्रेन का सफर दिक्कत भरा होने के चलते रोडवेज की बसों पर भार बढ़ेगा। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर रहकर नौकरी करने वाले लोग होली के पर्व पर घर वापसी करने के लिए बसों का सहारा लेंगे। उनके आने से बसों में सीट को लेकर मारा-मारी शुरू हो जाएगी। इस समस्या को देखते हुए परिवहन निगम ने लंबे मार्ग पर बसों को बढ़ाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


एआरएम आरएस पांडेय ने बताया कि अभी तक 25 बसों को दिल्ली मार्ग पर चलाया जा रहा है। होली पर 55 बसों को चलाया जाएगा। 20 मार्च से बसों को बढ़ाया जाएगा। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चालक व परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए अनुबंधित बसों को भी दिल्ली मार्ग पर लगाया जा सकता है।

-

दो नई बसें मिलने से 113 हो गई संख्या

-परिवहन निगम को दो नई बसें मिल गई हैं। बसों को पाली-दिल्ली मार्ग पर चलाया जा रहा है। इसके बाद अब निगम के पास 113 सरकारी बसें हो गई हैं। जबकि, 78 बसें अनुबंधित हैं। एआरएम के अनुसार, निगम के बेड़े में पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं। यात्रियों को दिक्कत नहीं आने देंगे।




आरपीएफ-जीआरपी भी अलर्ट
-भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी को भी निर्देश मिल गए हैं। सुरक्षा एजेंसी को स्पष्ट किया कि त्योहार पर भीड़ बढ़ने पर कोई ट्रेन के पायदान या खतरनाक स्थिति पर बैठकर सफर नहीं करें। जीआरपी इंस्पेक्टर रेहान अली ने बताया कि त्योहार को लेकर पुलिसकर्मियाें को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में लापरवाही नही बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



-



होली से तीन-चार दिन पहले शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली अतिरिक्त ट्रेन के संचालन की घोषणा हो सकती है, इससे लोगों को राहत मिल सकेगी।



एसके ठाकुर, सीएमआई







-यात्रियाें की भीड़ को देखते हुए बसों को लांग रूट पर लगाएंगे। डिपो के पास पर्याप्त बसें हैं,जरूरत पड़ने पर अनुबंधित बसों को भी चलाया जाएगा।



आरएस पांडेय, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें