शाहजहांपुर। कर्नलगंज के पास सोमवार को ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर टूट गए। इसकी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन व रोजा जंक्शन स्टेशन पर ट्रेनें देरी से आई, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देरी से आने वाली ट्रेनों में 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 14617 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 13019 बाघ एक्सप्रेस, 15909 अवध असम एक्सप्रेस शामिल रहीं। वहीं दूसरी ओर रोजा जंक्शन स्टेशन से ट्रेन लेकर जाने वाले लोको पायलट को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। देर रात जब ओएचई लाइन ठीक हुई, तब ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सका। संवाद