फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मलेरिया के 11 और कार्ड टेस्ट में डेंगू के सात नए रोगी मिले

Tue, 01 Oct 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वायरल बुखार के साथ ही मलेरिया और डेंगू ने डराना शुरू कर दिया। अस्पताल में होने वाले कार्ड टेस्ट में रोजाना ही मलेरिया और डेंगू के पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। राेगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लाेगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर के चैंबर के बाहर तक लंबी लाइन लगी रही। ओपीडी में आने वाले सबसे ज्यादा बुखार से पीड़ित रोगी थे। दोपहर बाद तक 1874 मरीजों ने नए पर्चे बनवाए हैं। इस बीच डेंगू जैसे लक्षण मिलने पर 54 मरीजों के खून की जांच कराई गई। इसमें सात मरीज पॉजिटिव मिले। इस तरह मलेरिया के 11 मरीज सामने आए हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि अस्पताल में कार्ड से टेस्ट किए गए हैं। इनकी एलाइजा जांच के बाद स्पष्ट रिपोर्ट आएगी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अभी तक 511 मलेरिया और तीन डेंगू के रोगी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डेंगू से बचाव को ये बरतें सावधानी
-पानी की सभी टंकियों और पात्रों को अच्छे से ढककर रखें।
-काम नहीं आने पर बर्तनों को उचित स्थान पर उल्टा कर रख दें।
-हर सप्ताह फ्रिज की ट्रे को खाली कर साफ करें, कूलर को खाली कर सफाई करें।
-पूरे शरीर के ढकने वाले कपड़े पहने, सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
-मच्छर भगाने वाली क्वाइल, क्रीम आदि का उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें