तिलहर। जल जीवन मिशन योजना के तहत खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ ब्रजेश मिश्र की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक हुई। इसमें हर घर जल पहुंचाए जाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर हर घर नल योजना के टीम लीडर ध्रुव वर्मा, रवि वर्मा, सत्यम सिंह और लकी मिश्रा ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान पंचायत सहायक तैयबा, सचिन सिंह, इमरान अंसारी, रमा आर्या, स्वाति सिंह, कीर्ति सागर, ग्राम रोजगार सेवक प्रसून यादव, महिपाल, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद