गन्ना शोध संस्थान में किसानों को मॉनिटर के माध्यम से जानकारी देते वैज्ञानिक। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद में मंगलवार को बिहार के जनपद गोपालगंज, मोतिहारी एवं पश्चिमी चंपारण की चार चीनी मिलों के 40 किसानों के दल ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
गन्ना एवं चीनी उत्पादन में सार्थक वृद्धि विषयक पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना शोध संस्थान के निदेशक वीके शुक्ला ने वर्चुअली किया। निदेशक ने कहा कि प्रशिक्षण में व्याख्यान के साथ-साथ प्रायोगिक जानकारी भी दी जाएगी। शोध प्रक्षेत्र पर विभिन्न किस्मों को दिखाने के साथ-साथ उनकी बुवाई की विधि एवं कृषि यंत्रों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
डाॅ. शिवपाल सिंह ने बताया कि अच्छे उत्पादन के लिए गन्ना बुआई की प्रक्रिया पर हमें विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे जमाव बेहतर हो। प्रसार अधिकारी डॉ. संजीव पाठक ने कहा कि अब तक इस संस्थान द्वारा गन्ने की 237 किस्में विकसित की जा चुकी हैं। तकनीकी सत्र में डाॅ. अरविंद कुमार ने गन्ना उत्पादन की उन्नत शस्य तकनीक के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वैज्ञानिक डाॅ. अजय कुमार तिवारी, डाॅ. प्रियंका सिंह, डाॅ. एसपी यादव, डाॅ. अरविंद कुमार, डाॅ. एनएन सक्सेना, सोनिया यादव, नीलम कुरील उपस्थित रहे।