शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आपदा से बचाव के लिए प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, भूकंप, बाढ़, बिजली और सर्पदंश से बचाव की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों और शिक्षकों को मौसम संबंधी चेतावनियों और मोबाइल एप के इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। प्रशिक्षण की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए गए। संवाद