फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर फंसी गन्ने भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, कई ट्रेनें प्रभावित

Thu, 25 Jan 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
तिलहर-कटरा के बीच रेलवे के क्रॉसिंग नंबर 343 पर बुधवार को गन्ना से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस जाने से करीब एक घंटे तक अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। दोनों लाइन पर आधा दर्जन से ज्यादा रेलगाड़ियों और चार मालिगाड़ियों को जहां-जहां खड़ा कर दिया गया। एक घंटे के बाद ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

गन्ना से भरी ट्रॉली का बुधवार सुबह 5:30 बजे तिलहर-कटरा के बीच रेलवे के क्रॉसिंग नंबर 343 पर एक्सल टूट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली यहां फंस गई। गेट मैन ने इसकी सूचना पावर केबिन को दी। इसके बाद अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। करीब 6:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर ट्रैक साफ किया गया। इसके बाद रेलगाडिय़ों का संचालन शुरू हो सका। दोनों लाइन की आधा दर्जन से ज्यादा रेलगाडिय़ां इसके चलते प्रभावित हुईं। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि दोनों लाइन की ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें