फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच में बिजली न आने पर यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दरभंगा से जालंधर जा रही ट्रेन 05251 के तीन कोचों में बिजली न आने पर गर्मी से परेशान यात्रियों ने हंगामा काटा। रोजा जंक्शन में स्टेशन मास्टर से यात्रियों ने शिकायत की। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल में मैसेज करने के साथ ही बरेली में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर यात्री गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस लखनऊ-सीतापुर होते हुए बरेली की ओर जा रही थी। ट्रेन के तीन कोच में बिजली नहीं आ रही थी। पंखे न चलने और लाइट न जलने से गर्मी और अंधेरे में यात्री बहुत परेशान हो रहे थे। उन्होंने पहले के स्टेशन में भी शिकायत की लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। इस पर शनिवार शाम करीब सात बजे ट्रेन जब रोजा जंक्शन पर रुकी तो यात्री स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे और दिक्कत बताई। इस पर स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने उन्हें बताया कि इस समस्या का हल स्टेशन पर नहीं उपलब्ध है। बरेली में संभवता लाइट सही हो जाएगी। इस संबंध में कंट्रोल को मैसेज कर दिया गया है। इसके बाद निराश होकर यात्री बरेली के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें