फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चेन पुलिंग, तीन व्यापारी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन की चेन खींच दी गई। ट्रेन चार मिनट रुकने के बाद गंतव्य की ओर रवाना हो गई। आरपीएफ ने चेन पुलिंग करने वाले तीन लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

02430 नई दिल्ली लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को तड़के शाहजहांपुर से 4:42 बजे चली। ट्रेन रोजा से गुजर रही थी, तभी किसी ने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग होते ही ट्रेन खड़ी हो गई, जबकि सिग्नल ग्रीन थे। स्टेशन मास्टर ने लोको पायलट से ट्रेन को रोकने का कारण पूछा, तो चेन पुलिंग किए जाने की जानकारी दी गई। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ तत्काल मौके पर पहुंची और तीन लोगों को पकड़ लिया। उनका रेलवे एक्ट के तहत चालान कर बरेली स्थित न्यायालय में पेश किया गया। पकड़े गए लोगों में चौक कोतवाली क्षेत्र निवासी महेश व धर्मपाल तथा सदर बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी रामपाल हैं। चेन पुलिंग करने वाले व्यापारी बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के बाद आरपीएफ चेन पुलिंग करने वालों के नाम बताने से कतराती रही।
चेन पुलिंग होने की वजह से एसी सुपरफास्ट चार मिनट के लिए खड़ी हो गई थी। सहायक लोको पायलट द्वारा चेन ठीक किए जाने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन 5:02 से 5:06 बजे तक खड़ी रही। - जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक रोजा
विज्ञापन

चेन पुलिंग करने वाले तीन लोगों को पकड़ा गया है। उनको बरेली न्यायालय में पेश किया गया। पकड़े गए लोगों में दो कोतवाली और एक सदर क्षेत्र के रहने वाले है। - एसडी मीणा, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें