फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल होने से प्रभावित रहा रेल यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार तड़के मालगाड़ी के इंजन का पॉवर फेल होने से रेल यातायात प्रभावित रहा। दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी को अगले स्टेशन तक लाया गया। इसके बाद यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन

लखनऊ से रोजा आ रही मालगाड़ी का इंजन कहेलिया और पंडित रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के बीच फेल हो गया। चालक ने काफी कोशिश की, लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो हुआ। बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:30 बजे कंट्रोल से दूसरा इंजन मांगा गया। इस पर पीछे से आने वाली ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोकने के आदेश दे दिए गए और 4:30 बजे दूसरा इंजन पहुंचा, जिसने मालगाड़ी को धक्का देकर अगले स्टेशन तक पहुंचाया। इस बीच हावड़ा- काठगोदाम एक्सप्रेस कहिलिया रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही। इसके पीछे के स्टेशनों पर राप्ती गंगा एक्सप्रेस, दुर्गयामी एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस खड़ी रही। सुबह 5:00 बजे के लाइन क्लियर होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि कहेलिया और पीआरबी रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी का पॉवर फेल हो गया था, रोजा से दूसरा इंजन भेजा गया। इसने धक्का लगाकर मालगाड़ी को अगले स्टेशन पर पहुंचाया। इसके बाद रेल यातायात सुचारू हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें