फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आवागमन होगा सुलभ, जिले में 62.37 करोड़ से बनेंगी 31 सड़कें

Sat, 09 Mar 2024 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। जिलेभर में जर्जर 31 मार्गों का निर्माण होगा। इसके लिए 62.37 करोड़ की राशि मंजूर हुई है। 31.18 करोड़ की राशि अवमुक्त भी कर दी गई है। स्वीकृत मार्गाें में 12 पुवायां तहसील में आती हैं।
विज्ञापन

जिले में जर्जर सड़कों के नव निर्माण, मरम्मत कार्य के लिए तमाम लोगों ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पत्र पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को दिए थे, जिसके बाद मंत्री ने कई संपर्क मार्गों की स्वीकृति के लिए संस्तुति की है। पुवायां में गांव अंडहा से गांव सिल्हुआ होते हुए खुटार तक, गांव मोहनपुर के प्राइमरी स्कूल से बृजमोहन वाजपेयी के मकान होते हुए प्राचीन बरम बाबा स्थान होते हुए गांव खजुरिया तक, खुटार-पूरनपुर रोड से गांव मोहनपुर से खजुरिया होते हुए गांव खंडसार तक, खुटार-पुवायां मार्ग से गांव रामपुर कलां से पड़सर, मलिका ढकना संपर्क मार्ग से रजमना संपर्क मार्ग का निर्माण होगा।
पुवायां ब्लॉक में पुवायां मार्ग से करनापुर होते हुए मझगवां तक, गांव रहदेवा से गांव मुड़िया वैश्य तक, गांव सतवां बुजुर्ग प्राइमरी पाठशाला से गांव जेबां तक, गांव डूडा से गांव आवां दुगइया तक संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। बंडा क्षेत्र में बंडा-पूरनपुर मार्ग से जमुनिया नवदिया होते हुए गांव मूड़ा तक, गांव सिसोरा सिसोरी से जमुनिया खानपुर तक, गांव दलेलापुर जमुनिया खानपुर मार्ग से गांव दिउहना होते हुए तिहार ऐंजनपुर तक, नभीची मार्ग पर श्यामा सिद्ध व गांव हंसापुर से बाबूपुर नभीची संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। गांव सिल्हुआ के रामशंकर मिश्रा ने बताया कि उनके भाई रविशंकर मिश्रा ने जितिन प्रसाद से सिल्हुआ में संपर्क मार्ग निर्माण की मांग रखी थी।
विज्ञापन

-
जिले में अन्य स्थानों पर भी बनेंगे संपर्क मार्ग
मूर्छी से बरौरा तक, मझिला खिरिया मार्ग के किमी दो से मकरंदपुर तक, याकूबपुर चौराहे से गांव एतमादपुर तक, साहबगंज मार्ग से सरसंडा मार्ग, धर्मपुर पिंडरिया से धर्मपुर, रामलीला बाग जलालाबाद से गंगा मंदिर से बाघापुर, गांव हेतमपुर से कछियन नगला मार्ग, गांव परौर से बरकेमई मार्ग, शेरपुर कुर्रैया में मेन रोड से रमनपाल सिंह के मकान तक, गांव बहरिया कीलापुर संपर्क मार्ग से प्रेमवीर सिंह खेत से मिलकिया संपर्क मार्ग, ककरौआ से मथाना, भरतापुर चिकटिया से प्राथमिक स्कूल माधौपुर तक, गढ़ी मोड़ से गिउड़ी संपर्क मार्ग, सुजातपुर से बादशाहनगर, इटौरा के मजरा बंजर से मजरा गौंटिया चौराहे तक, कंधरापुर नवदिया संपर्क मार्ग, गिरगिचा से कुदिरना नहर पटरी संपर्क मार्ग बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें