फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे के लिए रोक दिया गया यातायात

Sat, 18 Jun 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
चार घंटे के लिए रोक दिया गया यातायात
विज्ञापन
अजीजपुर जिगनेरा में राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला बंथरा स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम की वजह से नेशनल हाईवे और कांट रोड पर चार घंटे के लिए यातायात बंद कर दिया गया। लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को बरेली मोड़ पर रोक दिया गया, जबकि बरेली की तरफ से आने वाले वाहनों को तिलहर में रोक दिया गया। इसी बीच दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। मुख्यमंत्री के बरेली मोड़ से वापस गुजरने के बाद यातायात खोला गया। बरेली मोड़ पर पुलिस ने पैदल, बाइक सवारों और साइकिल सवारों भी नहीं निकलने दिया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से आम जनता को काफी परेशान रही। दिन में 11 बजे से बरेली मोड़ पर वाहनों को रोक दिया गया। शहर की तरफ से जाने वाले लोगों को अजीजगंज चौकी पर रोक दिया गया। उधर, तिलहर में बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। बरेली मोड़ से लेकर मैगलगंज तक वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं तिलहर से फरीदपुर तक वाहनों की कतारें लग गईं। बरेली मोड़ पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार, पैदल और साइकिल सवार लोगाें को भी रोड पर गुजरने नहीं दिया गया। भीषण गर्मी में राहगीर वाहनों में फंसे रहे। इसमें रोडवेज बस, ट्रक और प्राइवेट वाहन शामिल थे। करीब दो बजे बरेली मोड़ से मुख्यमंत्री का काफिला बरेली मोड़ से वापस जिगनेरा जाने के लिए गुजरा। इसके करीब 15 मिनट के बाद यातायात खोला गया। वाहनों का आवागमन खुलने के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों को आगे निकलने की होड़ मच गई। इसके करीब दो घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

ए ट्रेनी शिक्षिक 
कांट पर वाहनों का आवागमन बंद होने की वजह से ददौरल स्थित डायट में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षिक और शिक्षिकाएं बरेली मोड़ तक पैदल आए। कड़ी धूप में बरेली मोड़ तक आते-आते शिक्षक-शिक्षिकाएं हाफ गए। बरेली मोड़ पहुंचने के बाद उनके मुंह से यही निकल रहा था कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम ने मार डाला। इतनी कड़ी धूप में कभी इतना पैदल नहीं चले। 

बरेली मोड़ से आगे नहीं बढ़ने दिया गया
कई राहगीरों ने बरेली मोड़ से कांट रोड और तिलहर की तरफ जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। कुछ से पुलिस निगाह बचाकर निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें रोक लिया। 
विज्ञापन


पानी को तरसते रहे जाम में फंसे लोग 
बरेली मोड़ से लेकर कई किलोमीटर तक पीछे लगे जाम में कई लोग पानी के लिए तरसते रहेे। राहगीरों अपने वाहनों से उतकर काफी दूर पैदल चलकर पानी की तलाश करते नजर आए। अगर रास्ते में कहीं नल मिल गया तो वहां पानी पीने के होड़ लग गई। 

अधिकारियों की गाड़ियां लगती रही चक्कर 
बरेली मोड़ चौराहा को चारों तरफ की सड़के जोड़ती हैं। यहां पर फंसे राहगीरों की भीड़ लगी रही। पुलिस अधिकारियों की गाड़ियों से मिनट-मिनट पर जायजा लेते रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारी सख्त निर्देश देते रहे कि किसी भी हालात में नेशनल हाईवे और कांट रोड पर राहगीरों को घुसने नहीं दिया जाए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें