फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिंधोली के कठपुरा पुल पर बाढ़ से थमा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। खन्नौत नदी में आई बाढ़ से कठपुरा पुल के पास शुक्रवार को सड़क पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया। इससे क्षेत्रीय लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नदी के किनारे बसे मियांपुर, पैगापुर, पसिगनपुर, गोरा रायपुर, कठपुरा, कुबेरपुर, बचुइया आदि गांव बाढ़ से घिर गए हैं। इन गांवों के आसपास खेतों में खड़ी खरीफ की फसलें भी जलमग्न हो गईं हैं। कस्बा का अंत्येष्टि स्थल भी जलमग्न हो गया है। कठपुरा पुल पर आवागमन बंद हो जाने से कठपुरा सहित नगला शाहजहाँ, पनवाड़ी आदि गांवों के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय तक आने के लिए ज्यादा चक्कर काटना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें