फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे के नए गर्रा पुल से शुरू हुआ यातायात

विज्ञापन
रोजा में हरदोई बाईपास चौराहा और बरेली मोड़ के बीच बने नवनिर्मित पुल से ​निकलता ट्रक। संवाद
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदोई बाइपास और बरेली मोड़ के बीच गर्रा नदी का नवनिर्मित पुल शुक्रवार को शाम 5:45 बजे से यातायात के लिए खोल दिया गया। एनएचएआई के अधिकारियों ने पुल पर पूजन करने के बाद नारियल फोड़कर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

पांच साल में बनकर तैयार हुए इस पुल का बीते कई माह से परीक्षण किया जा रहा था। पुल की एक बार पहले भी लोड टेस्टिंग कराई जा चुकी है, लेकिन उसके नतीजे संतोषजनक नहीं मिलने पर यह काम दोबारा कराया गया। इसके लिए पुल के विभिन्न हिस्सों में ताइवान से मंगाए गए दस सेंसर लगाए गए।
यह काम आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम ने किया। बाद में पुल पर अधिकतम 480 टन वजन के कई ट्रक 72 घंटे तक रोके रखने के बाद उन्हें पुल पर दौड़ाया भी गया। इस दौरान सेंसर से मिले डाटा का आईआईटी दिल्ली में विश्लेषण किया गया। बाद में आईआईटी के विशेषज्ञों ने पुल को यातायात के लायक पाया।
विज्ञापन

हाईवे के नए पुल का डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को उद्घाटन करना था, लेकिन प्रशासनिक व्यस्तता के कारण वह नहीं पहुंच सके। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया और परियोजना प्रबंधक (तकनीकी) प्रशांत वाजपेयी ने पुल का विधिवत पूजन किया।
बाद में टीम लीडर राम आसरे पांडेय ने नारियल फोड़ा और इसके साथ ही पुल पर आवागमन शुरू करा दिया गया। इस दौरान एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक विवेक दवे, साइट इंजीनियर पुष्पेश यादव, अभियंता सुग्रीव पटेल, सरोज सिद्दीकी, सुधीर त्यागी, साइट इंचार्ज कृपाल सिंह राठौर, सुरजीत वर्मा, वरिष्ठ बिलिंग अभियंता रवि प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें