फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संपर्क मार्ग पर मरम्मत के बाद शुरू हुआ आवागमन

विज्ञापन
कांट के खुटरिया से मीर वैश्यपुर गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत की गई। स्रोत : जागरूक - फोटो : खरीदारों से बाजार गुलजार।
विज्ञापन
कांट। खुटरिया से मीर वैश्यपुर गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग के बारिश में धंसे हिस्सों पर मंडी परिषद ने मिट्टी और रोड़ा का भराव कराकर आवागमन सुचारु करा दिया है।
विज्ञापन

करीब 1.9 किमी लंबा यह मार्ग 26 लाख रुपये की लागत से हाल ही में निर्मित किया गया था। गत 14 जून को क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह ने सड़क का लोकार्पण किया था। बाद में बारिश शुरू होने पर कई जगह मिट्टी बह जाने से सड़क धंस गई।
अमर उजाला ने बुधवार को इस बारे में खबर प्रकाशित की। इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों पर मरम्मत कार्य कराया गया। ग्राम प्रधान के अनुसार जहां सड़क धंसी है, वहां पुलिया बनाने की जरूरत है। मंडी समिति के अभियंता भारत अग्रवाल के अनुसार पानी के बहाव से धंसी सड़क को आवागमन के लायक बना दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें