फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शमशाबाद-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर आवागमन शुरू

विज्ञापन
शमशाबाद-जलालाबाद स्टेट हाईवे से गुजरते लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा और रामगंगा नदी में बाढ़ कम होने से शमशाबाद-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर बुधवार से आवागमन शुरू हो गया। हालांकि, निचले इलाकों में जलभराव और कई रास्ते बाढ़ में कट जाने से मुश्किलें बरकरार हैं। लोग जरूरी सामान लाने के लिए पैदल जाने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने में भी समय लगेगा।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे पर प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में आवागमन शुरू कराया है। गुटेटी उत्तर गांव के पास रपटा पुलिया पर करीब एक फुट पानी बह रहा है, लेकिन वहां से भी लोग निकलने लगे हैं। नगला-बसोला मार्ग पर दो फुट पानी बहने से आवागमन ठप है। वहां लोग नाव का सहारा ले रहे हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में पानी भरा होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। तमाम गांवों में भी पानी भरा है, जिसे निकलने में वक्त लगेगा। खेतों में पानी जमा रहने से धान सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें