फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात पुलिसकर्मी एसी हेलमेट लगाकर करेंगे ड्यूटी, गर्मी से बचाव के लिए नई पहल

Fri, 16 May 2025 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

यातायात पुलिसकर्मी भीषण गर्मी और धूप में चौराहों पर खड़े होकर ड्यूटी करते हैं। ऐसे में इनके स्वास्थ्य को देखते हुए नई पहल की गई है। शाहजहांपुर में एसपी ने यातायात पुलिसकर्मियों को एसी हेलमेट वितरित किए। ये हेलमेट पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचाएगा। 
विज्ञापन
एसी हेलमेट लगाए यातायात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भीषण गर्मी में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को वातानुकूलित (एसी) हेलमेट का वितरण किया गया। इस मौके पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और एसपी देहात भावरे दीक्षा अरुण ने ड्यूटी के दौरान भीषण गर्मी से राहत देने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को 50 वातानुकूलित हेलमेट बांटे। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के आधुनिकरण के साथ कार्यक्षमता बढ़ाने और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। इन हेलमेट में बैटरी से चलने वाले मिनी पंखे लगे हैं, जो सिर को ठंडा रखते हैं और लंबे समय तक धूप में ड्यूटी करने वाले जवानों को थकावट व गर्मी से राहत प्रदान करते हैं। 

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों की आंखों को धूप से बचाने के लिए इसमें हार्ड प्लास्टिक शील्डयुक्त चश्मे भी लगे हुए हैं। ये गर्मी के मौसम में ठंडी और सर्दी में गर्म हवा देते हैं। इनका बैटरी बैकअप आठ घंटे का है, जिससे कि यातायात पुलिसकर्मी अपनी शिफ्ट में इसका प्रयोग करने में दिक्कत नहीं आएगी। सीओ सिटी पंकज पंत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें