फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात पुलिस और नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, काटे चालान

विज्ञापन
शहर के कच्चा कटरा में दुकानों के बाहर खड़े वाहन हटवाती यातायात पुलिस। स्रोत : मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात पुलिस और नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को शहर में संयुक्त अभियान चलाया। सदर बाजार और कोतवाली क्षेत्र के अंजान चौकी से कन्नौजिया तिराहा तक स्थानीय अस्पतालों और दुकानों के सामने मुख्य सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान भी काटे गए। नो-पार्किंग क्षेत्र में और आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के मौके पर ही चालान किए गए। नगर निगम प्रवर्तन दस्ते ने भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई और जब्ती की चेतावनी दी। यातायात प्रभारी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। दुकानदारों से सामान दुकान के अंदर रखने के लिए कहा गया। वाहन चालकों को तय पार्किंग स्थल पर ही गाड़ी खड़ी करने की सलाह दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें