फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाढ़ का पानी आने से पुवायां-नाहिल-बिलसंडा मार्ग पर आवागमन बंद

विज्ञापन
पुवायां बिलसंडा मार्ग पर चपरौआ घाट पर बांस लगाकर रोका गया आवागमन। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां-बिलसंडा मार्ग पर चपरौआ घाट पुल के पास पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। इस कारण बांस लगाकर सड़क पर आवागमन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

पुवायां से बिलसंडा जाने के लिए नाहिल, सिंघापुर होते हुए सीधा रोड है। पुवायां से बिलसंडा की दूरी 27 किमी है। पहाड़ पर भारी बारिश के बाद बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण खन्नौत नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ गया और चपरौआ घाट के पास पानी सड़क के ऊपर बहने लगा।
पानी की तेज धार के कारण हादसे की आशंका में आसपास के लोगों ने बांस लगाकर पुल से आवागमन बंद कर दिया। इस कारण पुवायां से बिलसंडा जाने वाले लोगों को बंडा होकर जाना पड़ा। पुवायां से बंडा होते हुए बिलसंडा की दूरी लगभग 40 किमी है। बिलसंडा से भी पुवायां नाहिल आने वाले लोगों को बंडा होकर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां तहसील क्षेत्र में अभी ज्यादा बारिश नहीं हुई है, इस कारण गोमती नदी का जलस्तर नहीं बढ़ा है। बंडा क्षेत्र में खन्नौत नदी के आसपास की फसलें डूब गईं हैं। इससे किसानों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बंडा-बिलसंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर में पानी पुल से कुछ ही नीचे बह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें