मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाला जाम वहां से गुजरने वालों के लिए मुसीबत बन गया है। मंगलवार को आधी रात के बाद एक बार फिर यहां जाम लग गया, जो सुबह दस बजे के बाद लगा रहा। इसके चलते लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई बार तो जाम इस कदर विकट रूप से लग जाता है कि जाम खुलवाने को समूचे थाने की पुलिस को भी लगाना पड़ जाता है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद छोटे वाहन कतार में इधर-उधर से घुसे तो एक बार फिर रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या खड़ी हो गई। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फाटक खुलने पर भी जाम के चलते वाहन आगे नहीं बढ़ सके। एक बार जाम लगा तो बुधवार सुबह तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। सुबह दस बजे के बाद तक यहां वाहन रेंगकर गुजरते रहे।