भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। हरदोई बाइपास चौराहे पर सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे दो गुटों में शराब पीने के बाद मारपीट हो गई। इससे चौराहे पर भीड़़ इकट्ठा होने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। गिरफ्तार आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मामले को शांत कराने के साथ यातायात सामान्य कराया।
थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मारपीट में एक पक्ष के मोहम्मदी खीरी के दिलावरपुर निवासी ईशू, हरदोई जिले के मंझिला क्षेत्र के गांव रौतापुर निवासी अखिलेश, हरदोई जिले के पिहानी निवासी राम करन और दूसरे पक्ष से सीतापुर जिले के मिसरिख क्षेत्र के गांव हटोई निवासी रंजीत, सीतापुर जिले के गांव केशवापुर निवासी नीरज और इसी जिले के संदना निवासी महेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। संवाद