फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा ओवरब्रिज पर जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। पंजाब के होशियारपुर से ट्रैक्टर लेकर झारखंड जा रहा ट्रक वन-वे होने के बावजूद ओवरब्रिज पर चढ़ गया और दूसरी तरफ से ट्रैक्टर-ट्रॉली आने से जाम लग गया। पुल के दोनों ओर काफी दूर तक वाहनों की कतार लग गई। इसमें छोटी गाड़ियां और एंबुलेंस भी फंसी रही। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक ट्रक पंजाब के होशियारपुर से झारखंड जा रहा था। ट्रक चालक बिना कुछ देखे समझे रोजा ओवरब्रिज पर चढ़ता चला गया। ओवरब्रिज वन-वे पर होने कारण काफी संकरा है, जिस पर दूसरी ओर से भी वाहन आ रहे थे। जिनमें एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी था। ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली के एक साथ पुल पर पहुंचने से जाम लग गया। इसके बाद ओवरब्रिज पर आगे-पीछे वाहनों की कतार लग गई, जिसमें जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। उसको निकालने के लिए ट्रैक्टर को पुल के फुटपाथ पर चढ़ाकर धीरे-धीरे सड़क के किनारे लगवाया गया। उसके बाद एक ओर से बाहर निकाले गए, फिर दूसरी तरफ की गाड़ियां निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें