फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलान में स्टेट हाईवे पर डग्गामार वाहनों से फिर लगा जाम

Sun, 22 Sep 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलान में बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
कलान। नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस की उदासीनता से बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर आड़े-तिरछे खड़े डग्गामार वाहनों से शनिवार सुबह करीब दस बजे परौर तिराहे के पास फिर जाम लग गया। करीब दो घंटे तक जाम में तमाम वाहन फंसे रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। जाम में फंसे लोगों ने खुद प्रयास कर अपने वाहन आगे-पीछे करके यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन

परौर तिराहे पर सवारियों की तलाश में तमाम ई-रिक्शा और अन्य वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े हो जाते हैं। सब्जी और फल विक्रेता भी वहीं पर ठेले लगा लेते हैं। इस कारण दो बड़े वाहन विपरीत दिशा से आमने-सामने आ जाने पर जाम लग जाता है। मांग के बावजूद जाम खुलवाने के लिए हाईवे पर पुलिस की पिकेट भी तैनात नहीं रहती। कलान नगर पंचायत से कई बार वाहन स्टैंड और सब्जी मंडी के लिए स्थान नियत करने की लोगों ने मांग की, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे आज फिर जाम लग गया।
नगर पंचायत, कलान के अधिशासी अधिकारी शैलेश पांडेय ने बताया कि सब्जी व फलों की रेहड़ी लगाने वाले छोटे दुकानदारों और सवारियां ढोने वाले वाहन चालकाें को परौर तिराहे से खड़े होने के बारे में कई बार मौखिक निर्देश दिए जा चुके हैं। हाईवे पर जाम की समस्या खत्म करने के लिए संबंधिताें को सोमवार को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें