फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: यातायात नियमों का करें पालन, सीओ ट्रैफिक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sat, 28 Nov 2026 04:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के गुरु नानक पाठशाला हाईस्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी दी। 
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थी और पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरु नानक पाठशाला हाईस्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीओ यातायात रणवीर सिंह और टीएसआई विनय पांडेय ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जानकारी दी।

विज्ञापन




सीओ यातायात रणवीर सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क हादसों से बचा जा सकता है। जिले में अब तक सड़क हादसों में 434 लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए सभी को यातायात नियमों के प्रति गंभीर होना होगा। बाइक चलाते समय हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतें। स्कूल से निकलते ही अचानक सड़क पर दौड़ने से हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई चालक नशे की हालत में वाहन चलाता दिखाई दे या उसका व्यवहार असामान्य लगे तो इसकी सूचना 112 पर दें। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने से पीछे न हटें। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को 25 हजार रुपये का पुरस्कार और सम्मान पत्र दिया जाता है। एक वर्ष में पांच बार तक इस योजना का लाभ मिल सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल करें
टीएसआई विनय पांडेय ने विद्यार्थियों को समझाया कि सड़क पर किसी से अनावश्यक टिप्पणी या विवाद करने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट और विवाद की नौबत आ जाती है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया का सीमित और सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि एआई तकनीक के जरिये किसी के चेहरे को बदलकर भ्रामक तस्वीरें और वीडियो बनाए जा सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर किसी भी सामग्री पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

उन्होंने विद्यार्थियों से खुद यातायात नियमों का पालन करने के साथ रिक्शा और बाइक चालकों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की। प्रबंधक गुरु प्रकाश सिंह ने सीओ को स्मृति चिह्न भेंट किया। आभार प्रधानाचार्य हरमीत कौर ने जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें