पुलिस विभाग की ओर से मनाए जा रहे यातायात माह के अंतर्गत लीड कांवेंट में बच्चों ने पोस्टर बनाकर अभिभावकों को सचेत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसपी बबलू कुमार ने अभिभावकों को सुरक्षित यातायात के टिप्स दिए।
इस मौके पर एसपी ने अभिभावकों को हेलमेट की अहमियत समझाते हुए उसके प्रयोग की आदत डालने, सीमित गति से वाहन चलाने, ट्रैफिक नियमों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय इयरफोन लगाकर मोबाइल से बातें करना अथवा गाने सुनना खतरे से खाली नहीं है। ऐसा करने से दुर्घटनाओं को बल मिलता है। इस मौके पर टीएसआई मो. इश्तियाक ने प्रोजक्टर के माध्यम से सुरक्षित यातायात के टिप्स दिए। स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद जमाल ने आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। प्रधानाचार्य तराना जमाल की देखरेख में हुए कार्यक्रम में व्यापारी नेता सचिन बाथम, नारायण दास अग्रवाल, राजेश मोहन टंडन, सुरेंद्र सिंह सेठ, अमित शर्मा, राजीव खन्ना, जाहिद अंसारी, प्रदीप राठौर, गुरप्रीत कौर, संतोष कौशल, तूलिका तिवारी, रंजीता, सुंबुल, फरहा, साधना, शकील अहमद, शाहनवाज, नूरी खानम आदि के अलावा हेड कांस्टेबिल आशेष त्यागी, राम निवास पाल मौजूद रहे।