फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कारों पर आधारित शिक्षा देने का किया संकल्प

Sun, 30 Nov 2014 08:49 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की ओर से रविवार को एसपी हिंदू इंटर कॉलेज में जिला सम्मेलन और शैक्षिक संगोष्ठी हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने भारतीय संस्कारों पर आधारित शिक्षा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सांसद कृष्णाराज ने कई सेवानिवृत्त शिक्षकों और श्रेष्ठ शिक्षण कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मेलन को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को आधुनिक बनाने के फेर में भारतीय संस्कारों की उपेक्षा की जा रही है। किताबी ज्ञान लेकर तथाकथित उच्च शिक्षित लोग भी नैतिकता और मानवीय गुणों से दूर होते जा रहे हैं। इसलिए शिक्षक समुदाय ऐसी शिक्षा का दान करे जो समाज को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा दे सके। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, केशव चंद्र मिश्र, विश्वनाथ शर्मा, जेपी मिश्रा, शेषमणि त्रिपाठी आदि ने सांसद के कथन का समर्थन करते हुए संस्कार आधारित शिक्षा देने का संकल्प कराया।
इस मौके पर सांसद ने सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम, फहीमुल कदर, महिपाल सिंह चौहान, विश्वनाथ शर्मा, डीपी शुक्ला, मेंहदी हसन, चयन बोर्ड से नियुक्त शिक्षक आरती श्रीवास्तव और कमलावती को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रारंभ में आयोजकों ने सांसद को बैज लगाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मान दिया। प्रभारी डीआईओएस केएस शुक्ला ने शिक्षकों से रचनात्मक सहयोग मांगा। राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में विभिन्न कॉलेजों के तमाम शिक्षक मौजूद रहे। संचालन गौरव पांडेय व अनिल मालवीय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें