फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जर्जर सड़कों से व्यापारी परेशान, नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र को ज्ञापन देते उद्योग व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत:संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने जर्जर सड़कों और विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले लगभग तीन वर्षों से नगर की जनता टूटी-फूटी जर्जर सड़कों, गलियों में गड्ढों से परेशान हो चुकी है। जलकल विभाग दो दिन में होने वाले काम को भी करने में 20 दिन लगाता है। इससे लोगाें को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की ई-बसों के शहर के अंदर चलाए जाने से भयंकर जाम लग रहा है।
जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि नगर निगम बनने से कई गुना टैक्स बढ़ा दिए गए हैं। इस दौरान प्रदेश मंत्री धर्मपाल रैना, जिला महामंत्री नाजिम खां नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शकील अहमद, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें