फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुध बाजार में व्यवस्था न होने से परेशान व्यापारी, सपा नेताओं के साथ किया प्रदर्शन

Wed, 05 Feb 2025 02:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में रेलवे के मैदान में स्थानांरित की गई बुध बाजार में व्यवस्था न होने से व्यापारी परेशान हैं। बुधवार को व्यापारियों ने सपा नेताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगें उठाईं। 
विज्ञापन
व्यापारियों ने सपा नेताओं के साथ किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बहादुरगंज मार्केट से रेलवे के मैदान में बुध बाजार को स्थानांतरित किए जाने के बाद से व्यापारी परेशान हैं। बाजार की समुचित व्यवस्था न होने से परेशान व्यापारियों ने बुधवार को सपा पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शन कर अपनी समस्या रखी। डीएम के नाम ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

विज्ञापन

 
लगभग 50 वर्षों से बुध बाजार बहादुरगंज मार्केट में लग रहा था। जाम की समस्या के मद्देनजर दो हफ्ते पहले डीएम ने साप्ताहिक बाजार को रेलवे मैदान में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। व्यापारियों का कहना है कि यहां पर बाजार के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से व्यापारियों का सामान नहीं बिक रहा। यहां पर जमीन उबड़खाबड़ है। धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। बुधवार को फिर से दुकान लगाने में समस्या होने पर व्यापारियों के पक्ष में सपाई पहुंच गए। व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। 

नए स्थान पर फड़ बनाकर देने की मांग 
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर कहा कि नए स्थान पर फड़ बनाकर व्यापारियों को दी जाए। दुकान लगाने की जगह निश्चित न होने पर दुकानदारों में विवाद हो रहा है। होली-ईद के त्योहार के मद्देनजर व्यापारियों को व्यापार में सहूलियत प्रदान की जाए। बाजार में न बिजली-पानी की व्यवस्था है और न ही शौचालय की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुकानदारों की सुनवाई न होने पर कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा। इस दौरान मो. इशमत, मो. हिकमत, तपन दीक्षित, शहजाद, राजा, मो. तैय्यब, आफताब, गुफरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें