फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने निकाली बाइक रैली

Wed, 23 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
व्यापारियों ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन
आभूषण व्यवसाय पर एक्साइज टैक्स लगाने और दो लाख व इससे अधिक मूल्य के जेवरों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के प्रस्ताव का विरोध कर रहे सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को सदर बाजार से बाइक रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह रैली सदर बाजार कोतवाली से शुरू होकर, मोहल्ला बाकरगंज होकर सांसद कृष्णाराज के आवास के सामने पहुंची। जहां व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। सांसद के शहर में न होने का पता लगने पर सराफा व्यापारी वहां से आगे बढ़ लिए। चौक सराफा मार्केट होकर जलालनगर पहुंचने पर व्यापारियों ने बैठक की और अखिल भारतीय सराफा एसोसिएशन से अग्रिम निर्देश मिलने तक बाजार बंदी जारी रखने का निर्णय किया। प्रदर्शन में मुन्ना लाल चंदेल, विनोद सराफ, पंकज वर्मा सराफ, राजीव सिंह, प्रभाकर वर्मा, सुरेंद्र सिंह सेठ, राजीव खन्ना, विनीत गुप्ता, अनुभव मेहरोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें