फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सांसद को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सांसद अरुण सागर को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने प्रांतीय आह्वान पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद अरुण सागर को दिया। इसमें 15 अक्तूबर से प्रस्तावित यूपीआई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर छोटे, मध्य और फुटकर व्यापारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि डिजिटल भुगतान को जन-जन तक पहुंचाने में यूपीआई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे भुगतान प्रक्रिया सरल, त्वरित और पारदर्शी हुई है। व्यापारी वर्ग भी डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में सहयोग करता रहा है। उन्होंने कहा कि 2000 रुपये से अधिक के कुछ व्यापारिक यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू होने की प्रस्तावित व्यवस्था से छोटे व्यापारियों में चिंता है।
जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, हार्डवेयर, दवा, ऑटो पार्ट्स और छोटे सेवा प्रतिष्ठानों में कई बार एक ग्राहक का भुगतान 2000 रुपये से अधिक होता है, जबकि लाभ मार्जिन सीमित रहता है। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री नाजिम खां, धर्मपाल रैना, मुकेश गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुलाटी, सतनाम चावला, शाहबाज खान, गोविंदा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें