फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारियों ने धरना देकर कहा-समस्याओं का हल हो

विज्ञापन
नगर निगम में महापौर से वार्ता करते व्यापारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के विरोध में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में धरना दिया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने व्यापारियों का वार्ता के लिए आमंत्रित किया। व्यापारी वार्ता के लिए कार्यालय पहुंचे लेकिन वह वह नहीं मिलीं। इस दौरान व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के बाद अपर आयुक्त एसके सिंह के भी कार्यालय में नहीं मिलने पर व्यापारी नाराज हो उठे। इसके बाद व्यापारी फिर धरने पर बैठ गए। अपर नगर आयुक्त के समझाने के बाद भी शांत नहीं हुए। महापौर अर्चना वर्मा ने व्यापारियों को अपने चैंबर में बुलाया। व्यापारियों ने सवालों की झड़ी लगा दी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर में अधिकतर सड़कों पर छोटे-बड़े गड्ढे है। इनकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। जिला महामंत्री नाजिम खान ने कहा कि पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। इनको पकड़कर गोशाला पहुंचाया जाए। महापौर ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नीरज गुप्ता, अतुल गुप्ता, रोहित अग्रवाल, सतनाम चावला, चंद्रप्रकाश गुलाटी, नबी हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें