फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगा थाना गेट पर धरने पर बैठे व्यापारी

विज्ञापन
पुवायां थाने के गेट पर धरने पर बैठे व्यापार मंडल पदा​धिकारियों  को मनाते उपनिरीक्षक। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। विवादित दुकान का शटर तोड़े जाने के आरोप में व्यापारी नेताओं ने पुलिस पर एक पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने के गेट पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस के चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कॉपी देने पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला कसभरा मठिया निवासी मनोज कुमार के अनुसार, सराफा बाजार में उनकी जीर्ण-शीर्ण हालत में दुकान बंद पड़ी थी। गुड्डू ने 28 फरवरी को उनका शटर उखाड़कर अपने घर भिजवा दिया। विरोध करने पर धमकी दी गई। एक मार्च को तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
सोमवार को व्यापार मंडल महामंत्री कपिल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह वार्ता करने पहुंचे तो व्यापारियों ने कस्बा पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने मनोज कुमार की ओर से शटर, राॅड चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर कॉपी दी। इसके बाद व्यापारी वापस चले गए।
विज्ञापन


नगर पालिका के कई सदस्य पहुंचे थाने
दुकान के विवाद में चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नगरपालिका के सदस्य थाने पहुंचे और थाना गेट पर नारेबाजी करने के बाद इंस्पेक्टर को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें नगर पालिका के वर्तमान सदस्य सोमा गुप्ता के पति अनूप गुप्ता उर्फ गुड्डू पर दबाव में चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। पत्र देने वालों में राजेश त्रिवेदी, सुशीला देवी, सपना वर्मा रहे। संवाद


मनोज कुमार की तहरीर पर दूसरे पक्ष के लोगों को कई बार थाने बुलाया गया, लेकिन कोई भी थाने नहीं आया। इसके बाद मनोज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के प्रदर्शन और प्रार्थनापत्र देने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

पुवायां थाने के गेट पर धरने पर बैठे व्यापार मंडल पदाधिकारियों  को मनाते उपनिरीक्षक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें